करीना कपूर खान, तैमूर अली खान
- फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने इस बात का खुलासा अपने शो What Women Want के एक एपिसोड में किया। दरअसल नेहा धूपिया ने इस दौरान करीना से सवाल किया कि जब तुम्हारे घरवालों और दोस्तों को पता चला कि तुम गर्भवती हो तो सबसे पहले तुम्हें किसने नाम सुझाए? इस पर जवाब देते हुए करीना ने कहा, 'तैमूर को लेकर उठे विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने इस बारे में नहीं सोचा है। हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और अंत में सरप्राइज देंगे।'