फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कास्टिंग काउच का शिकार हुए रणवीर सिंह, पहली ही फिल्म में अनुष्का शर्मा को जड़ दिया था थप्पड़

Thu, 10 Dec 2020 09:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रणवीर ने अपने छोटे से करियर में ही बड़े-बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया। लेकिन बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचना उनके आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच तक का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : फाइल
रणवीर सिंह ने इस बात खुलासा अपने एक इंटरव्यू में किया था। फिल्मों में संघर्ष के दौरान उनकी मुलाकात एक कास्टिंग डायरेक्टर से हुई थी। उस शख्स ने रणवीर को अपने घर बुलाया था। रणवीर ने कहा था, 'उसने मेरा रेज्यूमे भी नहीं देखा। उसने मुझसे कहा कि तुम स्मार्ट और सेक्सी बनो। ऐसे लोग बहुत आगे जाते हैं।  मैं तुम्हें कई ऑफिस भेजूंगा और तुम्हें कोई छुए तो आपत्ति नहीं होनी चाहिए।'  
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : फाइल
रणबीर कपूर ने किया मना तो मिली फिल्म
फिल्म बैंड बाजा बरात के लिए रणवीर सिंह पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर को लिया जाना था लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। यशराज फिल्म्स को एक नए चेहरे की तलाश थी और इसी के चलते ये रोल रणवीर की झोली में आ गया। 

4 of 5
रणवीर अनुष्का - फोटो : फाइल
अनुष्का शर्मा को जड़ दिया था थप्पड़
बैंड बाजा बरात में रणवीर सिंह के अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। एक सीन में रणवीर और अनुष्का को झगड़ा करना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर अपने करेक्टर में इतना डूब गए कि उन्होंने अनुष्का को सच में थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अनुष्का से माफी भी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंड बाजा बारात - फोटो : फाइल
'बैंड बाजा बारात' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसमें रणवीर के किरदार का नाम बिट्टू शर्मा था। वेडिंग प्लानर के इर्द गिर्द बुनी गई इस फिल्म में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया।

देश के सबसे अमीर परिवार के घर आया नन्हा मेहमान, मुकेश अंबानी ने दिखाई पोते की पहली तस्वीर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें