टीवी का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के बारे में बताया कि हमारे दादाजी राज कपूर करिश्मा को बहुत प्यार करते थे। वह उनकी सबसे चहेती पोती थी।
इस एपिसोड के साथ 'द कपिल शर्मा शो' ने अपने 100 एपिसोड्स पूरे किए हैं। आगामी वीकेंड में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे और फिल्म 'गुड न्यूज' के कलाकार अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी इस शो का मजा दोगुना करने पहुंचेंगे। जहां दूसरे सभी एक्टर्स पहले भी इस शो में आ चुके हैं, वहीं करीना पहली बार इस शो में पहुंची थीं। चूंकि, करीना पहली बार इस शो में आई थीं तो उन्होंने भी जमकर हंसी का धमाल मचाया और बहुत-सी राज की बातें भी बताईं।