फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने बनाया फरहान अख्तर का मजाक, बिग बॉस 13 में दिखेंगी मल्लिका शेरावत, पांच खबरें

Fri, 20 Dec 2019 08:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar,Mallika Sherawat - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बनाया फरहान अख्तर का मजाक
नागरिकता कानून (Citizen Amendment act 2019) के खिलाफ के कई हिस्से में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून के खिलाफ बॉलीवुड के कई सितारे भी हैं। गुरुवार को ये सितारे भी नागरिकता कानून के खिलाफ मुंबई की सड़कों पर उतर आए। इसमें फिल्मकार फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां कई राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता और छात्र भी पहुंचे थे। इस प्रदर्शन में फरहान अख्तर ने मीडिया से बात करते हुए कहा  'अगर आप डिटेल में पढ़ते हैं तो ऐसा लगता है कि वहां कुछ हो सकता है… अगर सब ठीक था, तो इतने सारे लोग चिंतित क्यों होंगे?' उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बने। जिसको साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फरहान अख्तर का मजाक बनाया है।   
 

 
विज्ञापन

अमित साध से ब्रेकअप के बाद फोटोग्राफर से शादी कर सकती हैं ऐनाबेल दासिल्वा

2 of 5
Annabel DaSilva - फोटो : social media
'काई पो चे','सुपर 30' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले अभिनेता अमित साध का गर्लफ्रेंड ऐनाबेल दासिल्वा से ब्रेकअप हो गया है। ये दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब खबर है कि ऐनाबेल दासिल्वा पिछले कुछ महीनों से फोटोग्राफर कबीर ब्राह को डेट कर रही हैं और ये दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार 8 महीनों पहले ऐनाबेल की कबीर से मुलाकात अमेरिका के न्यू जर्सी हुई थी। दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं और अब ये दोनों शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

मीटू अभियान के लिए सोना मोहपात्रा की पति ने की तारीफ

3 of 5
sona mohapatra - फोटो : file photo
सोना मोहपात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर मीटू अभियान के जरिए मशहूर गायक अनु मलिक के खिलाफ कई आरोप लगाते थे। अब इस मामले में सोना मोहपात्रा के पति और संगीतकार राम संपत ने उनकी तारीफ की है। साथ ही उन्होंने इस मामले में सोना मोहपात्रा का समर्थन भी किया है। राम संपत ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी सोना मोहपात्रा और इस अभियान के लिए खड़ी होने वाली हर महिला पर गर्व है। इसके अलावा राम संपत इस अभियान पर अपनी राय रखी है।

मुख्य किरदार में अपारशक्ति खुराना 

4 of 5
Aparshakti Khurana - फोटो : social media
अभिनेता अपारशक्ति खुराना बॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर सह कलाकार अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीत चुके हैं, लेकिन अब वह मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नोटबुक फेम अभिनेत्री प्रनुतन बहल होंगी। अपारशक्ति खुराना और प्रनुतन बहल की इस फिल्म का नाम हैलमेट है। वारणसी में फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। अभी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हो पाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस 13 में दिखेंगी मल्लिका शेरावत

5 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
सलमान खान के छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी चर्चा में है। हर हफ्ते होने वाले वीकेंड का वार में कोई ना कोई फिल्मी सितारा इस शो में पहुंचता है। इस बार  बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मल्लिका शेरावत मेहमान के तौर पर बिग बॉस 13 के सेट पर नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद मल्लिका शेरावत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें