बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने अपने बेटे तैमूर को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान को लेकर चर्चा का विषय बन गई हैं। करीना इंडस्ट्री की शानदार हीरोइनों में से एक हैं। आपको बता दें कि करीना ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन नजर आए थे। ये फिल्म अभिषेक की भी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया लेकिन फिल्म में करीना कपूर के काम की लोगों ने तारीफ की। क्या आपको पता है कि इस फिल्म में रोमांटिक सीन करने से करीना काफी कतरा रही थीं। उन्हें ये सीन्स करने में शर्म आ रही थी।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल इस फिल्म में करीना के साथ अभिषेक बच्चन की जोड़ी थी। फिल्म में कुछ सीन थे जिसमें करीना को अभिषेक के साथ जबरदस्त रोमांस करना था । ऐसे में करीना ने फिल्म के डायरेक्टर से कहा था कि वह यह कैसे करे? अभिषेक तो उनके भाई जैसे हैं। अभिषेक ने हाल ही में एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनका करीना कपूर के साथ पहला रोमांटिक सीन था जिसे वह कभी भूल नहीं सकते।
विज्ञापन
3 of 4
अभिषेक ने बताया- 'इस दौरान करीना ने कहा था कि मैं आपसे प्यार वाला सीन कैसे दूं, आप मेरे भाई जैसे हैं। एबी आप मेरे भाई जैसे हैं।' अभिषेक ने बताया कि करीना ने जेपी सर को भी कहा कि जेपी अंकल मैं ये कैसे कर सकती हूं एबी मेरे भाई जैसा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा और अभिषेक बच्चन के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। करिश्मा अक्सर करीना से मिलने फिल्म के सेट पर जाया करती थीं। इसी बीच अभिषेक और करिश्मा में बातचीत शुरू हो गई। साल 2002 में दोनों ने सगाई भी की लेकिन बाद में अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई थी।