फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tribute To Shyam Benegal: करीना ने श्याम बेनेगल को दी श्रद्धांजलि, बहन करिश्मा का जुबैदा का पोस्टर किया शेयर

Tue, 24 Dec 2024 12:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor Tribute To Shyam Benegal: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर श्याम बेनेगल को श्रद्धाजंलि दी है। निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। करीना ने 2001 की फिल्म जुबैदा उनकी पसंदीदा फिल्मों में एक है। 
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर ने शेयर किया जुबैदा का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना ने कुछ ही देर पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, दिग्गज अभिनेत्री रेखा और मनोज बाजपेयी अभिनीत जुबैदा का एक पोस्टर साझा किया। उन्होंने पोस्टर को दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया। इस फिल्म में करीना की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अभिनय किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म जुबैदा के दौरान श्याम बेनेगल-करिश्मा कपूर और मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी फिल्म से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह और करिश्मा एक साथ हैं। उन्होंने लिखा, "भारतीय सिनेमा के लिए यह एक दिल दहला देने वाली क्षति है। श्याम बेनेगल सिर्फ एक लीजेंड नहीं थे, वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने कहानी कहने की कला को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया। जुबैदा में उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बदलावकारी अनुभव रहा, जिसने मुझे कहानी कहने की उनकी अनूठी शैली और अभिनय की बारीक समझ से रूबरू कराया।"
Pushpa 2: अल्लू के पुष्पा 2 संध्या थिएटर के विवाद की वजह से क्या सुकुमार छोड़ देंगे सिनेमा? जानिए पूरी सच्चाई
 
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
मनोज बाजपेयी ने लिखा, "मैं उनके निर्देशन में सीखी गई बातों के लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। उनके साथ काम करने का अवसर पाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। उनकी विरासत उनके द्वारा बताई गई कहानियों और उनके द्वारा छुए गए जीवन में जीवित रहेगी। शांति से विश्राम करें श्याम बाबू, ओम शांति।"

4 of 5
फिल्म जुबैदा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जुबैदा में करिश्मा कपूर के अलावा दिग्गज अभिनेत्री रेखा और मनोज बाजपेयी ने भी अभिनय किया है। इन सभी कलाकारों के अलावा जुबैदा में सुरेखा सीकरी, रजित कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और शक्ति कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म जुबैदा एक त्रयी का अंतिम अध्याय है, जो मम्मो (1994) से शुरू हुई और सरदारी बेगम (1996) के साथ जारी रही। यह फिल्म अभिनेत्री जुबैदा बेगम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जोधपुर के हनवंत सिंह से शादी की थी।
Baby John Advance Booking: एडवांस बुकिंग में वरुण की बेबी जॉन ने कमाए करोड़ों, क्या दे पाएगी पुष्पा 2 को टक्कर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर-फिल्म जुबैदा से करिश्मा कपूर का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, सोशल मीडिया
आज दोपहर 2 बजे श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत श्याम बेनेगल का आज मंगलवार को मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
Shyam Benegal Funeral: श्याम बेनेगल का आज इस समय होगा अंतिम संस्कार, घर के बाहर छाया हुआ सन्नाटा और मायूसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें