करीना कपूर इन दिनों लंदन में अपनी अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रही हैं । ये फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है । फिल्म के सेट से करीना का एक वीडियो सामने आया है । इसमें करीना पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं । ये एक स्लो मोशल वीडियो है । इसमें करीना का अंदाज बेहद रॉयल दिख रहा है ।
विज्ञापन
2 of 5
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : Social Media
करीना कपूर के फैन क्लब ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है । वीडियो में करीना के स्वैग की बहुत तारीफ हो रही है । फैंस लिख रहे हैं कि उन्हें 'अंग्रेजी मीडियम' का बेसब्री से इंतजार है । करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म के हीरो इरफान खान के साथ रोमांस नहीं कर रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
Kareena Kapoor Khan and Irrfan
- फोटो : file photo
करीना कहती हैं, 'मैं इरफान की बहुत बड़ी फैन हूं लेकिन मैं उनके साथ रोमांस नहीं कर रही हूं । फिल्म में मेरा रोल छोटा लेकिन इंट्रेस्टिंग है । मैं अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना चाहती थी । मैं देखना चाहती हूं कि इससे क्या होता है। मेरे लिए ये एक नया अनुभव है जो काफी दिलचस्प है ।'
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया, 'इरफान खान, चंपक नाम के एक शख्स का रोल निभा रहे हैं । जिसकी उदयपुर में एक दुकान है । वहीं राधिका मदान फिल्म में इरफान की बेटी की भूमिका निभा रही हैं, जो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहती है । उसके पिता का बैकग्राउंड और भाषा उसकी पढ़ाई में रोड़ा बनती है ।' इस नई कहानी को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं।
इसके अलावा करीना के पास फिल्म 'गुड न्यूज' भी है । इस फिल्म में करीना एक सरोगेसी मां का रोल निभाएंगी । फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी । करीना इस फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं । इसके अलावा करीना के पास करण जौहर की 'तख्त' भी है । जिसमें वो रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी ।