करीना कपूर हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते नजर आईं। जहां पर उनके पति सैफ ने भी शो स्टॉपर बनकर वॉक किया। इसी बीच करीना कपूर ने अपनी असली जिंदगी से जुड़े कई राज खोले और हाल ही में उन्होंने ऐसे किरदार को निभाने की इच्छा जताई है जिसे जानकर उनके भाई रणबीर कपूर को बिल्कुल यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 5
करीना कपूर खान सैफ अली खान
करीना ने NDTV से बात करते हुए ऐसा किरदार निभाने की इच्छा जताई हैं जिसे इससे पहले किसी ने बड़े पर्दे पर नहीं उतारा। करीना कपूर ने कहा कि वह जयपुर की महारानी गायत्री देवी का किरदार निभाना चाहती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Kareena Kapoor Khan
आपको बता दें जयपुर की महारानी गायत्री देवी की असल जिंदगी काफी दिलचस्प है। उनका जन्म लंदन में हुआ था ऐसे में जयपुर की महारानी बनने तक का उनका सफर बेहद रोमांचक हैं। जिसे करीना बड़े पर्दे पर उतारना चाहती हैं।
4 of 5
Kareena Kapoor Khan
अब तक के फिल्मी करियर में करीना ने किसी भी बायोपिक में काम नहीं किया है ऐसे में अगर इस पर फिल्म बनती हैं तो करीना को महारानी का किरदार निभाते देख उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे। हालांकि बॉलीवुड में इस समय एक से बढ़कर एक फिल्में बायोपिक पर बन रही हैं।
जहां एक ओर करीना के भाई रणबीर कूपर संजय दत्त पर आधारित बायोपिक में नजर आएंगे तो वहीं कंगना मणिकर्णिका में और श्रद्धा सानिया नेहवाल की बायोपिक करेंगी। ऐसे में करीना की अगर यह इच्छा पूरी होती है तो इस लिस्ट में जल्द ही उनका नाम भी शुमार हो सकता हैं।