सलमान खान अपने फैंस का क्रिसमस खास बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें, अपनी अगली फिल्म 'किक-2' में सलमान एक बार फिर अपने फैंस को 'डेविल लुक' में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
kick 2
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक 2' सलमान की फिल्म 'किक' का सीक्वल है। फिल्म को अगले साल 2019 में क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर फैंस को दी।
विज्ञापन
3 of 4
kick 2
लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के पोस्टर की आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा- डेविल इज बैक। खबरों की माने तो सलमान खान इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग 2018 के जून- जुलाई से शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट 80 प्रतिशत खत्म हो चुकी है और इस फिल्म में एक इंटरनेश्नल स्टार भी शामिल होगा। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म 'किक 2' में जैकलीन को दीपिका पादुकोण रिप्लेस कर सकती हैं। खबरों की माने तो 'किक 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से फिल्म 'किक' की खत्म हुई थी।