फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कपड़ों में अमृता अरोड़ा से मिलने पहुंचीं करीना कपूर खान, ड्रेस देख लोग बोले- सैफ के पहन लिए क्या?

Sat, 13 Mar 2021 05:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram Viral Bhayani
करीना कपूर खान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं जो आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अब आराम करने के बाद करीना फिर से सक्रिय हो गईं हैं और घर से बाहर आने जाने लगी हैं। हाल ही में करीना को बेटे तैमूर के साथ करिश्मा के घर जाते देखा गया था। वहीं अब करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा से मिलने उनके घर भी पहुंची। हालांकि इस दौरान करीना जिस आउटफिट में नजर आई हैं उसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram
करीना कपूर ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। डिलिवरी के बाद से करीना का वजन काफी बढ़ गया है। ऐसे में वो अक्सर आरामदायक कपड़ो में ही नजर आ रहीं हैं। प्रेग्नेंसी के समय करीना ने काफ्तान पहना था जिसमें उनकी खूब तारीफ हुई थी। हालांकि अमृता से मिलने उनके घर पहुंची करीना ने ऐसी ड्रेस पहन ली जो लोगों को समझ ही नहीं आ रही।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram/varindertchawla
दरअसल करीना ने शर्ट के साथ ढीला ढाला प्लाजो पहना हुआ था। अब उनकी इस ड्रेस पर तरह तरह के कमेंट्स सामने आने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा लुंगी पहने हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'लगता है जल्दी में सैफ के कपड़े पहनकर चली आई'। विरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।



4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram yogen shah
करीना के साथ मलाइका भी मौजूद थीं जिन्होंने शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए थे। उन्होंने पैपराजी को कूल अंदाज में पोज दिए। यूजर्स उनके आउटफिट पर भी काफी कमेंट कर रहे हैं। करीना और अमृता बेस्ट फ्रेंड हैं और मलाइका भी अक्सर अपनी बहन और करीना के साथ पार्टी करती नजर आ जाती हैं। अमृता करीना की वर्कआउट पार्टनर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बता दें कि करीना की डिलिवरी के बाद से ही फैंस उनके छोटे बेटे का चेहरा देखने को परेशान हैं लेकिन अभी तक उनका चेहरा सामने नहीं आया है। करीना ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपने छोटे बेटे को गोद में लिए नजर आईं थीं। फैंस ने करीना की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें