फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर देंगी गर्भधारण पर पूरा ज्ञान, तैमूर के जन्मदिन पर जारी किया किताब का कवर

Sun, 20 Dec 2020 04:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी फिल्म जगत में प्राकृतिक तरीके से मां बनने के चलन को फैशन में बदल देने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान के चाहने वालों की तादाद इन दिनों दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लोग उनसे पहले भी उनके पहले बेटे तैमूर की परवरिश को लेकर सवाल पूछते रहे हैं और अब उनके दोबारा मां बनने के दौरान की बातों को लेकर भी सवाल करते रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन सारे सवालों को इकट्ठा कर करीना ने उनके उत्तरों पर एक किताब लिख डाली है। इस किताब की घोषणा उन्होंने रविवार को अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्मदिन पर की। इस किताब का नाम है, करीना कपूर खान्स प्रैगनेंसी बाइबल, यानी कि गर्भधारण के बारे में वह सब कुछ जो लोग करीना कपूर खान से जानना चाहते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
करीना ने इस किताब में अपने पिछले पांच साल के अनुभवों को सहेजा है यानी कि तैमूर के जन्म से नौ महीने पहले की बातों से लेकर अब दूसरी बार मां बनने तक के अनुभवों को करीना ने इस किताब में समेटा है। करीना ने इस किताब का एलान तैमूर के लिए लिखे एक संदेश के साथ सोशल मीडिया पर किया।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
अपनी किताब का कवर साझा करते हुए करीना लिखती हैं, “आज का दिन किताब की घोषणा करने का बिल्कुल उपयुक्त दिन है। ये होने वाली सारी मांओं के लिए है। इस किताब में मां बनने के दौरान के अपने सारे अनुभवों की बात करने वाली हूं और मैं चाहती हूं कि ये किताब आपके पास जल्द से जल्द पहुंचे।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
करीना कपूर की ये किताब नए साल में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही करीना ने अपने बेटे को भी उसकी सालगिरह पर एक खास संदेश लिखा और उन्हें जीवन के सारे आनंद लेने के साथ साथ अपना ख्याल रखने को भी कहा।

पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान के बाद अब रश्मि देसाई ने भी की अर्शी खान की आलोचना, विकास गुप्ता का यूं किया सपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें