फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: महाशिवरात्रि के मौके पर सारा अली खान ने पोस्ट की फोटो, ट्रोल्स ने पूछा- मुस्लिम होकर ऐसा काम करती हो शर्म नहीं आती?

Tue, 01 Mar 2022 07:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम से लेकर खास सभी लोग भगवान शिव की आराधना करते नजर आ रहे हैं। देशभर में लोग भगवान शिव की भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम से लेकर खास सभी लोग भगवान शिव की आराधना करते नजर आ रहे हैं। देशभर में लोग भगवान शिव की भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इस मौके पर भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शिवरात्रि की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। शिवरात्रि के खास मौके पर अभिनेत्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचीं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर इसी मंदिर से शेयर की गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा हैप्पी महाशिवरात्रि, जय भोलेनाथ।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram

वहीं, अभिनेत्री के इस पोस्ट के सामने आते सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, अभिनेत्री द्वारा शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की तस्वीर शेयर करने पर ट्रोलर्स में आड़े हाथों लिया है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, मुसलमान होकर ऐसा काम करती हो, शर्म नहीं आती। वहीं, एक यूजर ने पूछा आप किस तरह की मुस्लिम हो। जबकि अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, तुम्हारे पिता मुस्लिम और तुम हिंदू।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कई लोगों ने अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कई लोगों ने एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर हर हर महादेव कमेंट किया तो वहीं कई लोगों ने ओम नमः शिवाय लिखकर अभिनेत्री के इस पोस्ट का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अतरंगी रे में नजर आई थी। इस फिल्म में सारा के साथ साउथ अभिनेता धनुष और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नजर आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म लुका छुपी 2 में नजर आने वाली हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें