फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' का टीजर देख बहन करीना ने रणबीर कपूर को लेकर कही बड़ी बात, 'मुझे समझ नहीं आ रहा..'

Sat, 28 Apr 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘संजू’ का पहला टीजर रिलीज होते ही लोगों ने फिल्म में रणबीर के लुक की काफी तारीफ की। फिल्म के टीजर में रणबीर का लुक देखकर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। जहां एक और इस टीजर को देखते ही लोग रणबीर के लुक की तरीफ करते थक नहीं रहे वहीं बहन करीना कपूर खान ने रणबीर के बारे में एक बड़ा बयान दे डाला है।
 
विज्ञापन

2 of 5
हाल में ही मीडिया से बातचीत के दौरान जब करीना कपूर से रणबीर कपूर की ‘संजू’ के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब देते हुए पहले करीना ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उसके बाद उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड का कोई भी दूसरा कलाकार संजय दत्त को स्क्रीन पर इस तरह से नहीं जी सकता था। मेरे मुताबिक तो रणबीर ही इस फिल्म के लिए सबसे अच्छी च्वाइस थे और टीजर देखकर यह साबित भी हो गया है।’



 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म- संजू
करीना कपूर खान फिल्म ‘संजू’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ ‘3 इडियट्स’ में काम कर चुकी हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। हालांकि रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी के साथ ‘संजू’ के लिए पहली बार हाथ मिलाया है।
  
 

4 of 5
फिल्म संजू
फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर के साथ-साथ दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल और परेश रावल जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 29 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त की पत्नी यानी मान्यता दत्त का रोल दीया मिर्जा निभा रही हैं, जबकि उनकी मां नरगिस के रोल में मनीषा कोइराला नजर आएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म-संजू
रणबीर कपूर को अपने फिल्मी करियर में 5 फिल्मफेयर मिल चुके हैं जिसमें बेस्ट मेल डेब्यू फॉर सांवरिया, बेस्ट एक्टर फॉर बर्फी और बेस्ट एक्टर फॉर रॉकस्टार शामिल हैं।'संजू' के टीजर को देखकर इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि क्या सच में किसी सुपरस्टार की जिंदगी में इतना कुछ हो सकता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें