बॉलीवु़ड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बात से तो हम सब अच्छे से वाकिफ है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' में प्रियंका नजर आएंगी। बीते दिनों इस बात की जानकारी खुद भाईजान ने ट्वीट कर दी थी। हाल ही में प्रियंका ने अपने आनी वाली फिल्मों को लेकर खुलकर बात की है।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
एक इंटरनेशनल मैगजीन से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मैंने दो फिल्मों को फाइनल किया है। एक है ‘अ किड लाइक जेक’। इसमें मैं एक बिगड़ैल महिला का किरदार निभा रही हूं, जो कि एक योगा गुरु है।'
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka ChopraPriyanka Chopra
प्रियंका ने आगे बताया, 'मेरी दूसरी फिल्म सलमान खान की भारत है। जो कि एक भारतीय फिल्म है। यह एक दम बॉलीवुडिया फिल्म होगी, जिसमें खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। यह एक दम मसालेदार एंटरटेनर होगी। मैंने पिछले दो सालों से कोई भारतीय प्रोजेक्ट नहीं किया है, इसलिए मैं 'भारत' के लिए काफी उत्साहित हूं।’
4 of 5
Priyanka Chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका हॉलीवुड प्रोजेक्ट को करना था। जिसमें 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग से लेकर एक फिल्म भी शामिल हैं।
अगर बात फिल्म ‘भारत’ की करें तो इस फिल्म का निर्देशन 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' का निर्देशन करने वाले अली अब्बास कर रहे हैं। इस फिल्म से सलमान और प्रियंका 10 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं । इससे पहले फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दोनों साथ नजर आए थे। यह प्रियंका की सलमान के साथ चौथी फिल्म है । 'मुझसे शादी करोगी' के अलावा 'सलामे इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में भी दोनों साथ काम कर चुके हैं । एक दशक के बाद दोनों को साथ देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा ।