kareena kapoor
एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने सारा और इब्राहिम पर बात की है। करीना ने कहा, मैंने सैफ से पहले दिन ही बता दिया था कि सारा और इब्राहिम दोनों के लिए मैं हमेशा मौजूद हूं। उन्हें जब मेरी सलाह की जरूरत होगी, मैं उनके साथ हूं। करीना ने कहा, लेकिन मैं खुद को उनकी मां की तरह नहीं देखती हूं क्योंकि उनके पास एक बहुत अच्छी मां है। उनके साथ मेरा रिश्ता दोस्ती का है।