फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में तैमूर को छोड़ मुंबई लौटीं करीना, इस वजह से उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

Thu, 20 Jun 2019 02:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena, Saif and Taimur - फोटो : in
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सैफ और बेटे तैमूर के साथ यूरोप में वकेशन एन्जॉय करने के लिए गई थीं। यूरोप से इन तीनों की कई तस्वीरें भी सामने आई। इस बीच करीना कपूर खान से जुड़ी बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो करीना तैमूर को सैफ के पास छोड़कर अचानक मुंबई लौट आईं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले देखा गया। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया? खबरों की मानें तो करीना की मुंबई वापसी महज चंद घंटों की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor Khan - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना यूरोप से मुंबई सिर्फ 12 घंटे के लिए लौटी हैं। करीना के वापस आने की वजह 'डांस इंडिया डांस' का शूट बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर का गुरुवार को आना तय था। कहा जा रहा है कि करीना गुरुवार रात ही फ्लाइट लेकर लंदन लौट जाएंगी। करीना के इस कदम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने काम के प्रति कितनी फोकस हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड के बाद करीना 'डांस इंडिया डांस' रियलिटी शो के 7वें सीजन को जज करेंगी। इस सीजन का नाम 'डांस इंडिया डांस: बैटल ऑफ द चैम्पियन' है। कुछ दिन पहले करीना ने टीवी में डेब्यू को लेकर इंटरव्यू भी दिया था। इस इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि सैफ अली खान इस फैसले से नर्वस हो गए थे।
 

4 of 5
saif-kareena - फोटो : instagram
करीना ने कहा- 'सैफ को लगा कि मैं टाइम मैनेज नहीं कर पाऊंगी। परिवार के सदस्यों ने मुझे सपोर्ट किया लेकिन सैफ नर्वस थे। बाद में उन्होंने कहा कि तुम स्टार हो और तुम यह सब कर लोगी।' करीना से पहले कई एक्ट्रेस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं और कुछ निभा चुकी हैं। इन एक्ट्रेस में माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। माधुरी दीक्षित 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhuri Dixit and Shilpa Shetty - फोटो : twitter
जल्द ही माधुरी 'डांस दीवाने 2' सीजन में भी बतौर जज नजर आएंगी। वहीं शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। 'डांस इंडिया डांस' शो कब से टेलीकास्ट होगा इस बात की तो कोई जानकारी नहीं है। इतना जरूर है कि इस खबर से करीना के फैंस जरूर खुश हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें