फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है',आलिया भट्ट संग काम करने की अफवाहों पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 22 Aug 2023 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने अभिनय के साथ साथ अपनी गॉसिपिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों करीना और आलिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसके बाद कयास भी लगाए जा रहे थे कि दोनों किसी फिल्म के लिए साथ आने वाली हैं। अब करीना कपूर ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है और पीछे की सच्चाई का खुलासा भी किया है।

Karan Johar: 'रॉकी और रानी' की सफलता पर करण जौहर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- रिलीज से पहले आ रहे थे पैनिक अटैक

विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल के दिनों में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट के बीच साथ काम करने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं । यह अफवाहें तब उड़ीं, जब आलिया ने करीना के साथ शानदार तस्वीरें साझा कीं और मजाक में सुझाव दिया कि किसी को उन्हें एक फिल्म में एक साथ लेना चाहिए। अब करीना कपूर ने इसके पीछे की सच्चाई का खुलासा किया है।

Sunny Deol: 'यह मेरा निजी मसला, मैं कुछ भी बोलूंगा तो लोग...', जुहू बंगले मामले पर खुलकर बोले सनी देओल

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में करीना से उनकी और आलिया की वायरल तस्वीरों के बारे में सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या वह दोनों साथ में किसी फिल्म में काम करने वाली हैं। इसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई निर्देशक उनके लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट पेश करता है तो वह आलिया के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। 

Friday Night Plan Trailer: वीकेंड,पार्टी और भाइयों की मस्ती, फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे पता है कि यहां बहुत सारे महान निर्देशक हैं, जिनके पास एक बेहतरीन स्क्रिप्ट है। मुझे लगता है कि आजकल फिल्मों में अधिक महत्व विषय-वस्तु और स्क्रिप्ट की हो गई है। इसलिए जिसके पास भी अच्छी स्क्रिप्ट है वे हमें अप्रोच कर सकते हैं। मुझे आलिया के साथ काम कर के वाकई में काफी अच्छा लगेगा।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त - फोटो : सोशल मीडिया

इसी कार्यक्रम में करीना ने फिल्म ‘गदर 2’ और बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालिया सफलता पर भी चर्चा की। उन्होंने सनी देओल और पूरी टीम के लिए अपनी खुशी व्यक्त की और शुभकामनाएं दीं। हालांकि, अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें