फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने खोला तैमूर की क्यूटनेस का राज, जन्म से पहले किया था ये जरूरी काम

Mon, 25 Feb 2019 08:23 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेगम और खानदान के अगले वारिस तैमूर अली खान की मां करीना कपूर के फिटनेस टिप्स और फैशन मंत्र कमाल के होते हैं। हिंदी सिनेमा की तमाम अभिनेत्रियां इन दोनों के लिए अक्सर करीना को फोन करती रहती हैं। करीना अब एक्सपर्ट मां भी बन चुकी हैं, और ये बात कुछ ही लोगों को पता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
taimur
तैमूर के जन्म से पहले करीना ने बच्चों के पालन पोषण पर इतनी रिसर्च की है कि वह मां बनने से लेकर बच्चे के जन्म के बाद तक के सारे तौर तरीके जान चुकी हैं और यही नहीं, बच्चे को स्वस्थ कैसे रखना है, इसके बारे में भी अब लोगों को बताने लगी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
taimur
बच्चों की सेहत से जुड़े मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में करीना कपूर ने अपना ये सारा ज्ञान खुलकर लोगों के साथ साझा किया। करीना ने यहां लोगों को अपने अनुभव बताए साथ ही वो खुद तैमूर का कैसे ख्याल रखती हैं इस बात की भी जानकारी दी।

4 of 6
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
करीना ने कहा, ‘तैमूर के पैदा होने के बाद मेरी पूरी जिंदगी उसी की हो चुकी है और हर मां अपने बच्चे की सेहत के लिए हमेशा फिक्रमंद रहती है। किसी के घर में खासतौर से कोई बच्चा अगर बीमार हो जाए तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। किसी बड़े की बीमारी में इतनी दिक्कत नहीं होती।’ 
विज्ञापन

5 of 6
kareena kapoor and taimur
करीना ने बताया, ‘मां होने के नाते मेरी रिसर्च में ये बात भी सामने आई कि बच्चों को बीमारियों से बचाने का पहला कदम है, टीकाकरण। जन्म से पहले और जन्म के बाद भी ये टीके बच्चे को तमाम गंभीर बीमारियों से बचाते हैं, ये जानने के बाद मैंने खुद भी टीके लगवाए और जन्म के बाद से तैमूर के भी सारे टीके लगवाए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
taimur
गौरतलब है कि करीना और सैफ अली खान दोनों ही तैमूर का बहुत ध्यान रखते हैं, बीते दिनों करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर के चलते उनके पिता सैफ कई बार शूटिंग के लिए मना कर देते हैं, उन्हें जबर्दस्ती सेट पर भेजना पड़ता है। तैमूर का ख्याल रखने के लिए करीना ने एक नन को भी रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें