फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना से पहले इस टॉप एक्ट्रेस को एकता कपूर को करना था 'मेंटल', एक झटके में किया इंकार

Tue, 13 Mar 2018 04:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kangana Ranaut
विवादों से घिरी रहने वाली कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के तीन पोस्टर सामने आ चुके हैं जिसमें कंगना का अंदाज खतरनाक है। अब इस फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें कहा गया है कि कंगना इस रोल के लिए प्रोड्यूसर्स की पहली पसंद नहीं थीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Kangana
इस बात का खुलासा DNA ने किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीना इस फिल्म के लिए एकता कपूर की पहली पसंद थीं। साल 2013 में एकता ने करीना को इस रोल के लिए अप्रोच किया था। वह करीना और इमरान हाशमी को लेना चाहती थीं। उस समय इस फिल्म का टाइटल 'बदतमीज दिल' रखा गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
Kareena Kapoor Khan
उस वक्त करीना ने इस फिल्म को मना कर दिया था। जिसके 5 साल बाद इस फिल्म के लिए कंगना को चुना गया। जानकारी के मुताबिक कंगना को अप्रोच करने से पहले फिल्म की कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया। फिल्म की कहानी को सुनते ही कंगना तुरंत इसके लिए तैयार हो गई थीं। 'मेंटल है क्या' एक सायकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग इस महीने शुरू हो जाएगी फर्स्ट शेड्यूल मुंबई में शूट होगा उसके बाद कास्ट एंड क्रू लंदन के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
Kangana Ranaut
फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और इसे प्रकाश कोवेलामुडी डायरेक्टर करेंगे। प्रकाश को उनकी तेलुगु फिल्म ‘बोमेलाट्टा’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इस फिल्म में कंगना के अलावा राजकुमार राव लीड रोल में है। इससे पहले यह दोनों 'क्वीन' फिल्म में एक साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें