फिल्म 'धूम' से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली ईशा देओल लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। साल 2012 में उन्होंने बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। इसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गईं। लेकिन अब ईशा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ईशा देओल
दरअसल, ईशा 7 साल बाद फिर से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। ईशा राम कमल मुखर्जी निर्देशित शॉर्टफिल्म Cakewalk में नजर आएंगी। आखिरी बार ईशा साल 2011 में फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
3 of 4
ईशा देओल
डायरेक्टर को इसका आइडिया तब आया जब उन्होंने ईशा से उनकी किताब के बारे में पूछा जो उन्होंने अपनी माँ हेमा मालिनी पर लिखी है। राज कमल कहते हैं, 'मेरे पास काफी सारी कहानी होती हैं लेकिन समय ना मिलने पर वो उनके बारे में जानकारी नहीं दे पाते।'
उन्होंने आगे बताया, 'ईशा देओल ही हैं जिन्होंने इस फिल्म पर काम करने के लिए प्रेरित किया है। फिल्म के को-डायरेक्टर आभ्रा चक्रवर्ती हैं।' बता दें कुछ समय पहले ईशा ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम राध्या है।