आज के आधुनिक जमाने में सेलिब्रिटीज की शोहरत की पहचान उनके सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोवर्स की गिनती से की जाती है। इस रेस में अब करीना कपूर खान के उतरने की भी चर्चा है। करीना कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल तो खूब होती है लेकिन वह अभी तक सोशल मीडिया से नदारद थीं। लेकिन अब लगता है कि करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी दस्तक दर्ज करा दी है। करीना कपूर खान के नाम से बना एक इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है जिसे लोग तेजी से फॉलो कर रहे हैं।