बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म के कई गानें भी रिलीज हो चुके हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पता हो कि फिल्म 'रेस 3' जैसी बड़ी फिल्म के साथ बॉबी देओल लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। बताया जाता है कि बॉबी देओल को यह फिल्म सलमान के कहने पर मिली है।
विज्ञापन
2 of 5
खुद बॉबी देओल ने भी ‘रेस 3’ के ट्रेलर लांच के दौरान यह बात कही कि सलमान खान उनके लिए फरिस्ते की तरह हैं। जब कोई भी उन पर भरोसा नहीं कर रहा था तब सलमान खान ने उन पर भरोसा जताया। वहीं सलमान खान भी बॉबी देओल को बड़े स्तर पर कमबैक करवाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
हाल ही में सलमान खान ने अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही है कि वह खुद बॉबी देओल के लिए काफी कुछ सोच रहे हैं। उन्होंने कहा-‘मैं खुद बॉबी देओल के लिए सही स्क्रिप्टस की तलाश कर रहा हूं और जल्द ही एक जबरदस्त फिल्म फाइनल करूंगा।’
4 of 5
पता हो कि सलमान खान बॉबी देओल की अगली फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी से लेकर निर्देशक तक सलमान खान खुद ध्यान दे रहे हैं। सलमान खान ने कहा है- मैं चाहता हूं कि बॉबी देओल एक बार फिर से ग्रीक गॉड वाले अवतार में आएं। पता हो कि 90 के दशक में बॉबी देओल सुपरहिट हीरो में से एक थे। लोग उन्हें ग्रीक गॉड कहा करते थे।
बात करें फिल्म 'रेस 3' की तो इस फिल्म में सलमान खान, बॉबी देओल और अनिल कपूर के अलावा डेजी शाह, ,जैकलीन फर्नांडिज और साकिब सलीम भी मुख्य भूमिका में हैं। एक्शन से भरी 'रेस 3' के लंबे समय बाद बॉबी देओल किसी बड़ी फिल्म में काम कर रहे हैं। यह फिल्म 15 जून 2018 को रिलीज होगी।