फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zakir Hussain: करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, इन सितारों ने दी जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि

Mon, 16 Dec 2024 12:32 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
1 of 10
तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन - फोटो : Instagram: hcmaeofficial
तबला वादक और उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। जाकिर हुसैन के निधन पर कुछ बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही अपनी बातें और जाकिर हुसैन को लेकर अपने दिल की बातें साझा की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
जाकिर हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने जाकिर हुसैन को सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
 
विज्ञापन

3 of 10
करीना कपूर खान और रणधीर कपूर के साथ जाकिर हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी जाकिर हुसैन के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट पर लिखा हमेशा उस्ताद रहेंगे।

4 of 10
जाकिर हुसैन के साथ मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीष मल्होत्रा
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, 'मुझे ग्रैमी 2024 के लिए उस्ताद जाकिर हुसैन के कपड़े डिजाइन करने और मुंबई में हमारे मनीष मल्होत्रा मुख्यालय में उनसे मिलने का सौभाग्य और सम्मान मिला। मैं उन यादों को जीवन भर संजो कर रखूंगा। प्यार और सम्मान।'
 
विज्ञापन

5 of 10
जाकिर हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने भी उस्ताद जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उस्ताद का तबला बजाते हुए वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, 'दिल ना जाने कब तक उदास रहने वाला है! आवाज़ ना जाने कब तक खामोश रहने वाली है!! अलविदा मेरे दोस्त।इस दुनिया से गए हो! यादों में सदियों तक रहने वाले हो! तुम भी… तुम्हारा हुनर भी… और तुम्हारी दिल की गहराइयों तक छू जाने वाली बच्चों जैसी मुस्कुराहट भी!!'
 
विज्ञापन

6 of 10
जाकिर हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी उस्ताद जाकिर हुसैन की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, उनकी ऋदम हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी।
 
विज्ञापन

7 of 10
जाकिर हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी जाकिर हुसैन का एक वीडियो साझा किया। श्रद्धांजलि व्यक्त कर उन्होंने कहा कि आपने भारत को अपने योगदान से और भी अमीर बना दिया।

8 of 10
जाकिर हुसैन को अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने भी जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, उस्ताद साहब के निधन की खबर जानकर दुख हुआ। वे वाकई भारत की संगीत विरासत के लिए खजाना रहे हैं।

9 of 10
कमल हासन- जाकिर हुसैन - फोटो : एक्स (पूर्व ट्विटर)
कमल हासल
कमल हासन ने भी जाकिर हुसैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- जाकिर भाई! वे बहुत जल्दी चले गए। फिर भी हम उनके द्वारा दिए गए समय और अपनी कला के रूप में जो कुछ भी उन्होंने हमें दिया उसके लिए आभारी हैं। अलविदा और धन्यवाद।
 
विज्ञापन

10 of 10
दिवंगत जाकिर हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@zakirhq9


अमिताभ बच्चन ने भी जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'आज बहुत बुरा दिन है'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें