फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena-Kiara: पर्दे पर फिर साथ दिखेंगी करीना कपूर और कियारा आडवाणी? अश्विनी अय्यर की फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Thu, 22 Jun 2023 11:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर और कियारा आडवाणी ने अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली निर्देशित फिल्म के लिए साइन अप किया है।
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर और कियारा आडवाणी - फोटो : Social media
बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर और कियारा आडवाणी ने साल 2019 में एक साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में काम किया था। दोनों की दमदार अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म के बाद से करीना और कियारा के बीच फैंस को अच्छी दोस्ती भी देखने को मिली। अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। फैंस अब एक बार फिर दोनों को साथ देख सकते हैं। जी, हां खबर आ रही है कि दोनों अभिनेत्रियां फिल्म के लिए फिर साथ आ रही हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 4
गुड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना और कियारा ने अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली निर्देशित फिल्म के लिए साइन अप किया है, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस का समर्थन प्राप्त होगा। दोनों अभिनेत्रियों ने विषय पर सहमति जताने के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और निर्देशक स्क्रिप्ट को पूरा करने पर काम कर रहे हैं।

TMKOC: 'मुझसे सार्वजनिक माफी मांगें असित मोदी', तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'रोशन सोढ़ी' की अब यह मांग

 
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media
फिलहाल कियारा आडवाणी अपनी आने वाली रिलीज 'सत्यप्रेम की कथा' के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। कियारा और कार्तिक इससे पहले 'भूल भुलैया 2' में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में अपने संबंध के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा था कि 'भूल भुलैया 2' से 'सत्यप्रेम की कथा' तक हम व्यक्तिगत और पेशेवर रूप में बड़े हुए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। 29 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब प्यार दिया था। अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Movies: आदिपुरुष से पहले भी रिलीज के बाद इन फिल्मों में हुआ बदलाव, पठान से प्यासा तक लिस्ट में कई शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें