फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस पर्दे पर निभा चुकी हैं रोमांटिक किरदार, सभी एक्टर थे उम्र में काफी छोटे

Fri, 19 Apr 2019 12:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vidya Balan, Katrina Kaif, Aishwarya Rai Bachchan, - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की कई फिल्मों में कुछ एक्ट्रेस ने अपनी उम्र से छोटे एक्टर के साथ रोमांस फरमाया है। ऐसी जोड़ी जब-जब फिल्मों में आई है तब-तब इसकी खूब चर्चा हुई है। लेकिन ये जानकर आप सभी को हैरानी होगी इस तरह की जोड़ी अभी से पर्दे पर देखने को नहीं मिल रही है इससे पहले भी फिल्मों में ऐसी जोड़ियां नजर आ चुकी हैं। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही जोडियों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने फिल्मों में अपने से कम उम्र वाले कलाकार के साथ रोमांटिक किरदार किया। 
विज्ञापन

2 of 6
विद्या बालन और शाहिद कपूर - फोटो : file photo
विद्या बालन और शाहिद कपूर
एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक्टर शाहिद कपूर के साथ फिल्म किस्मत कनेक्शन में रोमांटिक किरदार निभाया था। इस फिल्म में इन दोनों के कई रोमांटिक सीन भी थे। फिल्म किस्मत कनेक्शन का निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया था। ये फिल्म साल 2008 में आई थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
Kareena Kapoor - फोटो : file photo
करीना कपूर और अर्जून कपूर
यह बात सभी को पता होगी कि साल 2016 में आई करीना कपूर और अर्जून कपूर की फिल्म Ki & Ka में कई रोमांटिक और बोल्ड सीन थे। इन दोनों की इस फिल्म की आज भी काफी चर्चा होती है। Ki & Ka का निर्देशन आर बाल्कि ने किया था। 

4 of 6
katrina kaif - फोटो : file photo
कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर
एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने से छोटे एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'फितूर' में रोमांटिक किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। खबरों की मानें तो फिल्म 'फितूर' की शूटिंग के दौरान कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की भी खूब चर्चा रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर
करीना कपूर की तरह बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने भी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर के साथ कई रोमांटिक सीन दिए थे। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या राय काफी चर्चा में रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव
ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद 'फन्ने खां' में अपना रोमांटिक अंदाज दिखाया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव की रोमांटिक जोड़ी दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें