अक्सर एक्टर-एक्ट्रेस के नया घर खरीदने की खबर आती रहती है । हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने मुंबई के मड आईलैंड में एक सी फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा । पंकज के गृह प्रवेश की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं । पंकज ने इसे अपने सपनों का घर बताया । घर की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है । आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे महंगे घरों के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन
2 of 10
isha ambani house
रॉयल घरों के मामले में ईशा अंबानी सबसे ऊपर हैं । ईशा ने पिछले साल ही आनंद पीरामल से शादी की थी । ईशा और आनंद ने मुंबई में अपने सपनों का महल बनवाया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर की कीमत 452 करोड़ रुपए है । घर में एक डायमंड रूम भी है जो दूर से ही चमचमाएगा ।
विज्ञापन
3 of 10
sonam kapoor wedding
मई 2018 में सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी । खबरों की मानें तो 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक आनंद का बंगला दिल्ली में स्थित है । जिसकी कीमत 173 करोड़ रुपए बताई जा रही है । आनंद आहूजा का ये बंगला 3170 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है ।
4 of 10
shahrukh khan at Mannat
- फोटो : amar ujala
सुपरस्टार किंग खान का बंगला 'मन्नत' मुंबई के सबसे महंगे और खूबसूरत घर में से एक माना जाता है । शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर भी कहा जाता है । ऐसे में उनके घर की कीमत भी अच्छी-खासी होगी । तो जान लीजिए कि शाहरुख के बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन
5 of 10
जलसा
अब बात करते हैं, बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की । अमिताभ बच्चन के घर का नाम 'जलसा' है । यहां बिग बी अपने बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पत्नी जया के साथ रहते हैं । बिग बी के जुहू स्थित इस बंगले की कुल कीमत 160 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन
6 of 10
पटौदी पैलेस
अब बारी आती है सैफ अली खान की । जी हां, सैफ अली खान को भी आप कम ना समझिए । सैफ पटौदी खानदान के नवाब हैं । आपको जानकर हैरान होगी कि सैफ के पटौदी पैलेस की कीमत को अंबानी भी नहीं छू पाए । इस पटौदी पैलेस की कीमत 750 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन
7 of 10
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बॉलीवुड के रॉयल कपल में गिने जाते हैं । शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है । जिस बंगले में शिल्पा कुंद्रा परिवार के साथ रहती हैं उसका नाम 'किनारा' है । यह बंगला समुद्र के किनारे है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है ।
8 of 10
akshay kumar home
अक्षय कुमार का बंगला जुहू बीच के किनारे स्थित है । जहां से अरेबियन समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है । अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना के इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए है । हाल ही में अक्षय कुमार ने 4-4 करोड़ के 4 अपार्टमेंट एक साथ खरीद लिए ।
9 of 10
aamir khan
बंगलों की बात हो और आमिर खान का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है । साल में एक ही फिल्म देने वाले आमिर खान के बांद्रा वाले घर की कीमत 60 करोड़ रुपए है । यहां वो अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव के साथ रहते हैं ।
शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने भी घर घरीदा था जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है । इसके अलावा प्रियंका और निक ने भी लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है जिसकी कीमत 47 करोड़ रुपए है।