हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राज कपूर का जन्मदिन 14 दिसंबर को होता है। राज कपूर ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। यही वजह है जो उन्हें बॉलीवुड का शोमैन भी कहा जाता है। वहीं राज कपूर के जन्मदिन पर उनके परिवार वालों ने उन्हें बहुत खास अंदाज में याद किया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।