फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा के डेटिंग पार्टनर से खुश नहीं हैं करीना कपूर, अमृता के सामने बोलीं-देनी पड़ेगी ये नसीहत

Tue, 19 Feb 2019 01:06 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा करीना - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में सारा अली खान से कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाने की इच्छा जताई थी। लेकिन कार्तिक इस बात को मजाक में टाल गए और वो अनन्या पांडे को डेट करने लगे। शायद यही वजह है कि सारा का ध्यान कार्तिक से हट गया। 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली सारा की इस फिल्म में उनके लीड हीरो सुशांत सिंह राजपूत थे । दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब दोनों की ये केमेस्ट्री रियल लाइफ में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सारा सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
खबर है कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 21 जनवरी को सुशांत के बर्थडे को सेलीब्रेट करने के सारा उनके पास गई थीं। सारा इस खास मौके पर अपने साथ केक भी लेकर पहुंची थीं। इसके बाद दोनों स्टार्स डिनर डेट पर गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor khan
लगता है सारा की स्टेप मदर करीना कपूर खान को ये रिश्ता पसंद नहीं आया। करीना ने बिना सुशांत का नाम लिए सारा को एक खास सलाह दी है। सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में वो सारा को सलाह देती नजर आ रही हैं।

4 of 5
kareena
इस इंटरव्यू में अमृता अरोड़ा, करीना से पूछती हैं कि सारा अली खान के लिए तुम्हारी डेटिंग एडवाइज क्या होगी। करीना इस सवाल के जवाब में कहती हैं कि सारा को कभी अपनी पहली फिल्म के को-स्टार को डेट नहीं करना चाहिए। ये बात मैं उसे बहुत जल्द कहने वाली हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
बता दें कि करीना कपूर ने खुद अपने को-स्टार सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। फिल्म 'टशन' के दौरान करीना की मुलाकात सैफ से हुई । यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं । शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों साथ में घूमने जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें