फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: सिद्धू की तरफदारी करने पर अब कपिल शर्मा का 'बायकॉट', यूजर्स बोले-करियर बर्बाद...

Tue, 19 Feb 2019 12:52 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kapil sharma
नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया था । इसके बाद उन्हें दर्शकों का गुस्सा झेलना पड़ा था । दर्शकों का कहना था कि उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर निकाला जाना चाहिए। इसके बाद उनकी जगह पर अर्चना पूरन सिंह को लाया गया है । 
विज्ञापन

2 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जब कपिल शर्मा से सिद्धू को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा बयान दिया कि अब वो भी सोशल मीडिया पर घिर गए हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा बीते सोमवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने सिद्धू को शो हटाने के बारे में सवाल किया तो कपिल उनकी तरफदारी करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : social media
कपिल ने कहा- 'मुझे लगता है कि कोई ठोस हल निकालना चाहिए। यह छोटी-छोटी चीजें होती हैं न कि उनको बैन कर दो । सिद्धूजी को शो से निकाल दो। आप मुझे बोलो कि अगर सिद्धूजी को निकालने से इस मसले का हल हो जाता है तो सिद्धूजी इतने समझदार हैं कि वो खुद चले जाएंगे।' 

4 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'लोगों को गुमराह किया जाता है। हैशटैग चला दिया जाता है । मुझे लगता है कि मुद्दे की बात करो, यदि वाकई समस्या है तो उस पर फोकस करो। आप यूथ का ध्यान डायवर्ट कर रहे हैं कि ताकि हम असली मुद्दे से भटक जाएं।' कपिल के इस बयान की यूजर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है । 
 
विज्ञापन

5 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी
इतना ही नहीं कपिल शर्मा के शो को बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी । एक यूजर ने लिखा, 'कपिल शर्मा खुल कर आतंकियों को माफ करने वाले सिद्धू को सपोर्ट कर रहे हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'तो कपिल शर्मा अगर किसी बीमारी का पर्मानेंट इलाज नहीं है तो क्या उस शख्स को बीमारी से मरने के लिए छोड़ देना चाहिए ।'
विज्ञापन

6 of 7
kapil sharma
सोशल मीडिया पर #BoycottKapilSharma ट्रेंड करने लगा । अक्की नाम के एक यूजर लिखा, 'मैं आपका शो देखा करता था लेकिन जिस तरह आपने सिद्धू का सपोर्ट किया है मुझे लगता है कि आपका शो देखना बंद कर देना चाहिए। अपर्णा ने तो कपिल को बहुत ही काम की सलाह दी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media
बता दें कि सिद्धू को शो से नहीं हटाया गया है । इस बात को खुद सिद्धू ने कंफर्म किया था । उन्होंने कहा था, 'मैं सिर्फ दो शो नहीं शूट कर पाया । मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि मुझे हटा दिया गया है । अगर चैनल ऐसा कुछ करता भी है तो मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगा ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें