फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने के बाद भी नहीं खत्म हुआ करीना का स्टार पावर, एक हिट के बाद ही इतने करोड़ रुपए बढ़ाई फीस

Thu, 09 Aug 2018 05:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर
मां बनने के बाद करीना कपूर ने फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' से अपना कमबैक किया । करीना करीब एक साल तक फिल्मों से दूर रही थीं । इस कमबैक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी । इसके बाद अब करीना, करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी । 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर
इस फिल्म की घोषणा करण जौहर ने गुरुवार को की है । 'तख्त' के अलावा करीना कपूर की झोली में करण जौहर की फिल्म 'गुड न्यूज' भी है । करीना के पास ऑफर्स की भरमार है और वो जल्द कई और फिल्में साइन करेंगी। खबरों की मानें तो करीना ने ऑफर्स को देखते हुए अपनी फीस भी बढ़ा दी है ।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर
मिड डे की खबर के अनुसार, भले ही 'वीरे दि वेडिंग' में चार हीरोइनों ने लीड रोल निभाया हो लेकिन करीना कपूर के स्टारडम से ही फिल्म चली है। करीना अपनी स्टार पावर के दम पर दर्शकों को सिनेमा तक खींचने में कामयाब होती हैं । 



 

4 of 5
करीना कपूर और तैमूर
करीना ने 'वीरे दि वेडिंग' के लिए 7 करोड़ रुपए लिए थे लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी है । अगर फिल्म में करीना की जरूरत कम दिनों के लिए होगी तो फीस कुछ कम भी हो सकती है। शादी के बाद करीना पहली ऐसी हीरोइन हैं जो 2 फिगर में फीस चार्ज करती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर
इसके चलते करीना का नाम दीपिका, कंगना और कटरीना जैसी महंगी एक्ट्रेस में शामिल हो गया है । बता दें कि फिल्म 'गुड न्यूज' में करीना, अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी । खबर है कि फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल में वो अर्जुन कपूर के साथ दिख सकती हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें