फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर फिल्म में मेकर्स से मनमानी करते हैं सलमान खान, इस चक्कर में हाथ से निकली बड़े बजट की मूवी

Thu, 09 Aug 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं । पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने ये फिल्म छोड़ दी । इसके बाद सलमान ने इस फिल्म में कटरीना कैफ को साइन कर लिया । अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है ।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
वहीं खबर है कि यशराज फिल्म्स ने सलमान खान को 'धूम 4' ऑफर की थी । सलमान ये फिल्म करना भी चाहते थे लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने मेकर्स के सामने कुछ शर्तें रख दीं । इसमें एक थी कि वो स्टारकास्ट में बड़ा बदलाव करना चाहते थे । 

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
यशराज बैनर फिल्म की कास्ट को बदलने के मूड में बिल्कुल नहीं था । इसके चलते इतने बड़े बजट की फिल्म सलमान के हाथों से निकल गई । अब प्रोडक्शन हाउस कास्ट को फानइल करने के बाद जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगी।

4 of 5
shahrukh khan
अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि शाहरुख फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं। शाहरुख खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं । फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं । फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी । 'जीरो' के बाद शाहरुख के पास कोई फिल्म नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan
वहीं फिल्म 'सैल्यूट' के कास्ट की भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यशराज बैनर के साथ काम किए शाहरुख को 2 साल हो गए हैं । फिल्म 'फैन' में शाहरुख खान एक्शन नहीं कर पाए थे । अगर सबकुछ ठीक रहा तो 'धूम 4' में शाहरुख की ये इच्छा पूरी हो जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें