rahul gandhi, kareena kapoor
करीना कपूर राहुल के साथ भी डेट पर जाना चाहती थीं और बातें करना चाहती थीं। इसका खुलासा खुद उन्होंने साल 2002 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था। साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रेफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद करीना, सिमी ग्रेवाल के मशहूर चैट शो में पहुंची थीं। इस चैट शो में करीना ने अपने बारे में बहुत सी बातें पहली बार खुलकर सामने रखी थीं। इस इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने करीना से यह भी पूछा था कि वह किसे डेट करना चाहती हैं। इस पर करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया था।