करीना कपूर हाल ही में सैफ के साथ विदेश से छुट्टी मनाकर लौटी हैं। इसके बाद वो लखनऊ में एक कार्यक्रम में दिखीं। विदेश में करीना के चैकअप की बात कही गई तो लखनऊ में वो यूनीसेफ के एक कार्यक्रम में संभल-संभल कर चलती दिखीं। लखनऊ के कार्यक्रम के बाद ये बात कही गई कि अब करीना के घर नया मेहमान आने वाला है। ऐसे में सबको इंतजार था कि करीना सामने आएं और उनके मुंह से ही ये खुशखबरी सुनी जाए।
Trending Videos
विज्ञापन
मैं एक औरत हूं, मां बनने की बात से रोमांचित हूं
2 of 5
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, 'उड़ता पंजाब' के प्रचार में व्यस्त करीना से जब पूछा गया कि आखिर उनके गर्भवती होने की बातों में कितना दम है तो करीना ने ऐसे जवाब दिया जैसे वो पहले से ही अपने प्रेग्नेंट होने की खबरों से परेशान हों। करीना ने कहा कि एक नहीं वो तो पांच बच्चों की मां हैं और उन्होंने बच्चों को लंदन में छुपा के रखा है। करीना ने ये तो हल्के-फुल्के अंदाज में ये बात कही लेकिन फिर सीरियस हो गईं।
विज्ञापन
मैं एक औरत हूं, मां बनने की बात से रोमांचित हूं
3 of 5
- फोटो : getty images
करीना ने कहा 'मैं एक औरत हूं और खुदा से उम्मीद है कि मैं भी मां बनूंगी लेकिन अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। आप इस बारे में जिस तरह की बात कर रहे हैं, उसे सुनकर मैं रोमांचित महसूस कर रही हूं।'
मैं एक औरत हूं, मां बनने की बात से रोमांचित हूं
4 of 5
करीना के अपने प्रेग्नेंट होने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। पिछले काफी दिनों से उनको लेकर जो बातें चल रही हैं वो फिलहाल रुक गई हैं।
करीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर उत्साहित हैं। अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीच दोसांझ जैसे सितारे भी हैं। फिल्म सेंसर बोर्ड से टकराव की वजह से भी चर्चा में है।