फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल बाद 'कहो ना प्यार है' में अमीषा पटेल के लुक पर करीना कपूर का बड़ा खुलासा

Fri, 29 Mar 2019 12:49 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : social media
अभिनेत्री करीना कपूर ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। रिफ्यूजी से पहले उन्हें फिल्म 'कहो ना प्यार है' ऑफर हुई थी। करीना ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। करीना के बाद यह रोल अमीषा पटेल की झोली में जा गिरा। फिल्म को 19 साल हो चुके हैं। ऐसे में इतने लंबे अरसे बाद करीना ने अमीषा को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा 'सही है मैंने इस फिल्म में काम नहीं किया, क्योंकि फिल्म देखकर लग रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने अमीषा के लुक्स पर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया, फिल्म में ऐसे कई सीन थे जहां अमीषा के चेहरे पर पिंपल्स और अंडर-आई बैग्स दिखाई दे रहे थे और इसे मेकर्स ने नजरअंदाज कर दिया था।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
kaho naa pyar hai - फोटो : file
भले ही करीना ने अमीषा को लेकर ऐसा कहा हो लेकिन फिल्म कहो ना प्यार है से अमीषा और ऋतिक रोशन रातोंरात वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के बड़े झंडे गाड़े थे। इस फिल्म से अमीषा और ऋतिक ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

 

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
वहीं, इसी साल करीना ने अभिषेक बच्चन के अपोजिट फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। बता दें कि हाल ही में अमीषा पटेल का एक वीडियो शूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं । बता दें कि अमीषा आखिरी बार साल 2013 में फिल्म 'रेस 2' में नजर आई थीं । इसके बाद से उन्हें किसी भी बड़ी फिल्म में काम नहीं मिला है । पिछले दिनों अमीषा पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगा था ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें