फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर के बाद ये हो सकता है सैफ-करीना के दूसरे बेटे का नाम, अभिनेत्री का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

Mon, 22 Feb 2021 04:36 PM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन चुकी हैं। करीना मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शनिवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक बच्चे की तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसके नाम के कयास लगने शुरू हो गए हैं। दरअसल करीना और सैफ के पहले बेटे तैमूर का नाम काफी विवादों में रहा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैफ, करीना, तैमूर
इसी बीच करीना कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि करीना अपने दूसरे बेटे का नाम फैज रख सकती हैं।यह नाम सैफ ने तैमूर के समय सुझाया था लेकिन तब करीना को यह खास पसंद नहीं आया था। 2018 में एक वीडियो इंटरव्यू में करीना ने कहा था, 'मेरे अस्पताल जाने से एक रात पहले सैफ ने पूछा था  'क्या यह लड़का है? क्या तुम वाकई ऐसा चाहती हो? चलो उसका नाम बदलते हैं और उसे फैज बुलाते हैं। यह बहुत रोमांटिक है।'
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram
इस पर करीना कहती हैं, 'मैंने कहा-नहीं। अगर यह लड़का है तो मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा फाइटर हो। तैमूर का मतलब फौलाद होता है और मैं फौलादी पुरुष पैदा करूंगी। मुझे गर्व है कि उसका नाम तैमूर है। बता दें कि करीना के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने के बाद कई संगठन भी इसके खिलाफ आ गए थे। वहीं, खबरों की मानें तो यह नाम फारस और मध्य एशिया में तैमूर साम्राज्य की स्थापना करने वाले और 1398 में भारत पर आक्रमण करने वाले हमलावर तैमूर से प्रेरित है।

 

4 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
हालांकि, सैफ ने इस नाम का मतलब फौलाद बताया था। सैफ का कहना था कि उन्होंने बेटे का पर्शियन नाम रखा है जबकि क्रूर शासक का नाम तिमूर लिंग था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि तैमूर का मतलब लोहा भी होता है। बता दें कि सैफ और करीना के दूसरे बच्चे का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram
वहीं एक रेडियो शो के दौरान करीना ने कहा था, 'तैमूर पर हुए पूरे विवाद के बाद सैफ और मैं इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम इसे ऐन मौके के लिए छोड़ते हैं। फिर सरप्राइज देंगे।' सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें