बिग बॉस के वीकेंड का वॉर एपिसोड का सभी को इंतजार होता है। इस हफ्ते तो सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। पिछले कुछ हफ्ते से सलमान खान होस्टिंग के दौरान शांत ही नजर आ रहे थे लेकिन आखिरकार उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
sreesanth
- फोटो : social media
सलमान खान ने सबसे पहले तो श्रीसंथ को खूब खरी खोटी सुनाई। उसके बाद करणवीर बोहरा, शिवाशीष और दीपिका कक्कड़ को भी नहीं बख्शा। सलमान ने साफ कर दिया कि यहां पर जेंडर, सेक्सुएलिटी, कास्ट को लेकर कमेंट नहीं कर सकते।
विज्ञापन
3 of 5
manveer gurjar
- फोटो : file photo
सलमान खान के इस तरह रिएक्शन के बाद बिग बॉस 10 के विजेता रहे मनवीर गुर्जर ने ट्वीट किया कि 'बिग बॉस 12 का आज का एपिसोड देखा। सलमान भाई ने सब कुछ साफ कर दिया। बिग बॉस अमीर और गरीब, सेलिब्रिटी और कॉमनर, जेंडर पर आधारित नहीं है। यहां सब कुछ आपका व्यवहार होता है। आप अपनी प्रसिद्धि से या तो जीत सकते हैं या हार सकते हैं। सब क्लियर हो जाता है, या तो ये घर आपको एक अच्छा इंसान बनाता है या बाहर निकाल देता है।
4 of 5
sreesanth
- फोटो : social media
सलमान ने श्रीसंथ से पूछा कि आपको किस बात का घमंड है? पैसे का या फिर सेलिब्रिटी स्टेटस का? इस पर श्रीसंथ ने कहा कि यह उनका एटीट्यूड है। इस पर सलमान ने कहा कि अगर आपकी यही सोच है तो आप तुरंत बदल दें। सलमान की यह बात सुनकर श्रीसंथ ने बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और जोर-जोर से रोने लगे।
वहीं श्रीसंथ ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले रोहित सुचांती को गे कहा था। इस पर भी सलमान ने श्रीसंथ को आड़े हाथों लिया। सलमान खान ने कहा कि आप लोग पढ़े-लिखे लोग हैं, इस तरह के कमेंट कैसे कर सकते हैं।