बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कपूर खानदान की फेवरेट हैं। आज करीना का जन्मदिन है और उनका यह खासदिन परिवार वालों ने भी बड़े खास अंदाज में मनाया। परिवार में रॉकस्टार कही जाने वाली करीना के लिए पूरा परिवार आधी रात को एक जगह एकत्रित हुआ और जमकर हंगामा काटा। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और ननद सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की है जिसमें परिवार वाले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 3
kareena kapoor khan
सोशल मीडीया पर करिश्मा ने बेबो के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें बहन करिश्मा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, पिता रणधीर कपूर , मां बबीता और पति सैफ अली खान के साथ उनके अंकल कुणाल कपूर नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए सभी ने करीना को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। करिश्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं यू आर द बेस्टेस्ट सिस्टर एवर (तुम दुनिया की सबसे अच्छी बहन हो) लिखा है।
करीना के इस विशेष दिन का केक भी बहुत विशेष तरीके से सजाया गया था। इस केक पर करीना की तरह ही काले गाउन पहले एक लड़की बैठाई गई है। करीना ने अपनी मां और बहन के साथ गुब्बारे पकड़ कर ढ़ेर सारी फोटो भी शेयर की है।