फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer-Deepika: दीपिका संग बच्चों के नाम तय कर चुके हैं रणवीर सिंह, बताया- बेटी चाहते हैं या बेटा

Sun, 08 May 2022 07:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ranveer singh, deepika padukone - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है और अभिनेता अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें रणवीर सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की है। रणवीर ने इस इंटरव्यू में अपने होने वाले बच्चे के बारे में बात की। साथ ही बताया कि उन्होंने बच्चों के नाम भी सोच लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Deepika Padukone ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह कई मौकों पर ये बात जाहिर कर चुके हैं कि अब वह पिता बनना चाहते हैं। इसी से जुड़ा एक सवाल अभिनेता से लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया। रणवीर सिंह से सवाल किया गया कि अगर वह बेटी के पिता बनते हैं, तो वह अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे? रणवीर सिंह ने कहा, 'मुझे यूनीक नाम बहुत मजेदार लगते हैं। हर नाम की अपनी एक अलग क्वालिटी होती है कुछ नाम पावरफुल होते हैं तो कुछ क्यूट होते हैं और कुछ छोटे होते हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह ने ये भी बताया कि उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर एक लिस्ट बनाई हुई है, जिसमें लड़के और लड़कियों के नाम हैं। हालांकि, उन्होंने चुने हुए नामों के बारे में बताने के लिए मना कर दिया था। उनका कहना है, 'मैं इन नाम को सीक्रेट रखूंगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि लोग इन नामों को भी चुरा लें। मैं नहीं चाहता कि मेरा बच्चों का नाम भी कॉमन बन जाए। मैं अपनी लिस्ट अपने तक ही रखूंगा।' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी रणवीर सिंह से ऐसे ही सवाल किए गए थे। तब अभिनेता से पूछा गया था कि वह लड़का चाहते हैं या लड़की? इस पर रणवीर ने बच्चों को भगवान का प्रसाद बताते हुए कहा कि जो मिलेगा वह उसमें खुश हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की कहानी कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे को ध्यान में रखकर लिखी गई है। फिल्म में रणवीर सिंह अपनी अजन्मी बच्ची को बचाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में जयेशभाई का कैरेक्टर रणवीर सिंह ही निभा रहे हैं और अभिनेता के पिता के किरदार में बोमन ईरानी हैं। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री शालिनी पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें