करीना कपूर एक एक्ट्रेस के साथ पत्नी और मां की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं । 21 सितंबर को करीना अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी । करीना ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान से साल 2012 में शादी कर ली थी ।
विज्ञापन
2 of 7
सैफ अली खान और करीना
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ से शादी से पहले करीना का अफेयर शाहिद कपूर के साथ था। लेकिन एक किस एमएमएस लीक होने के बाद दोनों के बीच दरार आ गई थी। सैफ और करीना की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।
विज्ञापन
3 of 7
सैफ अली खान
करीना और सैफ ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे थे। अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था जो उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था।
4 of 7
सैफ अली खान
छोटे नवाब की खूबसूरत बेगम यानी करीना कपूर की दुल्हन वाली फोटो खूब वायरल हुई थी। डिजाइनर ऋतु कुमार ने करीना के शरारा को फिर से डिजाइन किया था। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए थी। इस शरारे के साथ उन्होंने 40 लाख रुपए का नेकलेस पहना था।
विज्ञापन
5 of 7
सैफ अली खान
वहीं रिसेप्शन का करीना ने पिंक कलर का लहंगा पहना था । इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लुक में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं छोटे नवाब ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी।
विज्ञापन
6 of 7
सैफ अली खान
अब करीना का एक बेटा तैमूर है । तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। तैमूर हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं । बता दें कि साल 1991 में सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी की थी। लेकिन साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था।
जब सैफ और अमृता की शादी हुई थी तो वहां करीना भी मेहमान बनकर पहुंची थीं। करीना ने सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था, 'मुबारक हो सैफ अंकल'। तब सैफ ने रिप्लाई करते हुए कहा था, 'थैंक्यू बेटा'।