फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से अभिनेत्री ने पिता के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?

Fri, 20 Sep 2019 02:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट अपने परिवार के बेहद करीब हैं। वो अक्सर माता-पिता और बहन के साथ तस्वीरें शयर करती रहती हैं। आज उनके पिता और निर्देशक महेश भट्ट 71 साल के हो गए हैं। ऐसे में आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने इंस्टाग्राम पर महेश भट्ट के जन्मदिन पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। जिसमें महेश भट्ट फोन पर बिजी दिख रहे हैं तो वहीं आलिया उनके पास टेबल पर बैठी हुई हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि दोनों खाने की टेबल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Pooja Bhatt, Alia Bhatt, Mahesh Bhatt - फोटो : social media
आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मैं पिछले 26 साल से आपको जानती हूं और यह बेहतरीन है। आप एक बहुत अच्छे इंसान हैं... सबसे बेस्ट। साथ ही आप बहुत मजाकिया भी हैं। मुझे ऐसा लगता है कि आप सुपर टैलेंटेड हैं। हर दिन आप मुझे प्रेरित करते रहते हैं। आई लव यू।'

4 of 5
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट के जन्मदिन पर पूजा भट्ट ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूजा भट्ट ने महेश भट्ट की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- 'कोई अंत नहीं और कोई शुरुआत नहीं। यहां केवल कभी ना खत्म होने वाला जुनून है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahesh Bhatt - फोटो : social media
महेश भट्ट अपनी ही फिल्म 'सड़क' के सीक्वल 'सड़क 2' में व्यस्त हैं। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट अपने पिता संग काम करती नजर आएंगी। आलिया के अलावा इसमें पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म 10 जुलाई 2020 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

दूसरी शादी के लिए महेश भट्ट ने बदला था धर्म, बेटी को लेकर आपत्तिजनक बात बोलने पर खूब मचा था बवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें