फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में एंजॉय करती नजर आईं करीना कपूर, डांस वीडियो हुआ वायरल

Tue, 02 Feb 2021 09:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपने काम पर भी उतना ही ध्यान दे रही हैं। कभी करीना किसी ब्रांड को एंडोर्स करती दिखती हैं तो कभी वह अपने रेडियो शोज में व्यस्त रहती हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
kareena Kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
इसी बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही हैं।  इस वीडियो में करीना नेक फुल स्लीव्स टॉप और रोज गोल्ड स्कर्ट पहने डांस करती दिख रही हैं।  वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉंट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

4 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram
बीते दिनों करीना अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं। उनका ये घर पहले घर के मुकाबले काफी बड़ा है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की थी। नए घर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा था कि उन्हें अपने पुराने घर से बेहद लगाव है लेकिन दूसरे बच्चे के आगमन से पहले उनकी कई नई जरूरतें थीं जिसके मुताबिक उन्हें घर को नए सिरे से सजाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर का यह दूसरा बच्चा होगा, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बनने वाले हैं। सैफ अली खान के पहली पत्नी से भी दो बच्चे इब्राहिम और सारा अली खान हैं। इस तरह से सैफ अली खान चौथी बार पिता बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें