फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की बालकनी में वक्त बिताते दिखे ये सितारे, कोई सनसेट तो कोई बारिश को एंजॉय करता आया नजर

Sat, 25 Jul 2020 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में ज्यादातर सितारे घर पर ही वक्त बिताते नजर आए। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी उन्होंने जो तस्वीरें साझा कीं वो थ्रोबैक या घर के अंदर की ही तस्वीरें थीं। इनमें से कई सितारे अपने घर की बालकनी में वक्त बिताते नजर आए। चलिए आज हम ऐसे ही सितारों की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं जिसमें वो अपनी बालकनी में सनसेट को निहारते दिखे। तस्वीर में विक्की कौशल रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली घर पर ही हैं। कपल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आया। इस तस्वीर में अनुष्का शाम की कॉफी का मजा बालकनी में बैठकर ही लेती हुईं नजर आईं।

4 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन अपने घर के बाहर की इस तस्वीर में सेल्फी ले रहे हैं। ऋतिक का घर समंदर के किनारे बसा हुआ है। तस्वीर में उनके पीछे लगे शीशे में समंदर का रिफ्लेशन देखा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय और ट्विंकल के घर की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के घर की इस तस्वीर में उनका पेट डॉग सोता हुआ नजर आ रहा है। अक्षय और ट्विंकल के घर की ये बालकनी है। यहां से समंदर का नजारा साफ देखा जा सकता है। तस्वीर ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।
 
विज्ञापन

6 of 7
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर साझा की थीं। इसमें वो बालकनी में बैठकर बारिश का मजा लेती देखी जा सकती हैं। करीना, सैफ और तैमूर की अक्सर बालकनी से तस्वीरें सामने आती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के दौरान कटरीना कैफ कई बार अपने घर की छत पर एक्सरसाइज करती दिखीं। वहीं कई बार वो यहीं तस्वीरें खिंचाती भी नजर आईं।कटरीना के कई फोटोज लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर देखने को मिले जो उनकी छत के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें