सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, उसमें सैफ अली खान, तैमूर और एक अन्य व्यक्ति, जो शायद अभिनेता का दोस्त है, नजर आ रहे हैं। सभी विनचेस्टर कॉलेज के 600 साल पुराने बोर्ड के कॉरिडोर में चल रहे हैं। सैफ जहां ब्लू शर्ट, हाफ स्वेटर, डेनिम और एक टोपी में नजर आ रहे हैं, तो तैमूर ने हुडी और डेनिम पहन रखी है।