फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से सैफ से शादी नहीं करना चाहती थीं करीना, आज दोनों मना रहे हैं शादी की पांचवीं सालगिरह

Mon, 16 Oct 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 7
Saifeena
करीना कपूर और सैफ अली खान आज अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। लेकिन इनके रिश्ते में एक वक्त ऐसा भी आया जब सैफ के शादी के प्रपोजल को करीना कपूर ने ठुकरा दिया था।
 
विज्ञापन

2 of 7
Saifeena
सैफ अली खान और करीना कपूर फिल्म 'टशन' के एक दूसरे के करीब आए। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग के साथ करीना शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जब वी मेट' की भी शूटिंग कर रही थीं। फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान ही उनकी शाहिद से अनबन की भी खबरें सामने आने लगीं। उधर, वह करीना की सैफ से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
 
विज्ञापन

3 of 7
Saifeena
यही वजह है कि फिल्म रिलीज होने के अलगे साल जब सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने अफेयर का खुलासा किया तो फैंस के साथ-साथ घरवाले भी चौंक गए थे। खबर तो ये भी आई थी करीना की मां इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थीं। 
 

4 of 7
Saifeena
करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब सैफ अली खान ने उन्हें पहली बार शादी के लिए प्रपोज किया था तो उन्होंने इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह उस वक्त करियर पर फोकस करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि सैफ से शादी के लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी कि वह शादी और बच्चे के बाद भी फिल्मों में काम करती रहेंगी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
सैफ, करीना, तैमूर
सैफ अली खान और करीना कपूर पहली बार साल 2003 में फिल्म एलओसी में साथ नजर आए थे। इसके बाद फिल्म ओमकारा (2206) टशन (2008), कुर्बान (2009) और 'एजेंट विनोद' (2012) में दोनों की जोड़ी दिखी। शादी के बाद इस जोड़ी ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Saifeena
सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को बेहद निजी समारोह में शादी की। बाद में उन्होंने बी-टाउन के लिए आलीशान पार्टी दी। अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था जो शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। डिजाइनर ऋतु कुमार ने इस शरारा को फिर से डिजाइन किया था। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए थी। करीना कपूर की रिसेप्‍शन का लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस पिंक कलर के लहंगे में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं छोटे नवाब ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
saif And kareena with Taimur
सेलिब्रिटी कपल होने के बावजूद 'सैफीना' ने करियर, उम्र का फासला और बीते कल को अपने रिश्ते पर कभी हावी नहीं होने दिया। पर्दे पर भले ही उनकी जोड़ी ने खास रंग न जमाया हो, लेकिन असल जिंदगी में वह रिलेशनशिप गोल्स बखूबी सेट करते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें