फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RACE 3: सलमान के आगे पूरी कास्ट की फीस कौड़ी जितनी, सिर्फ बॉबी देओल को मिले इतने पैसे वो खुद हैरान

Thu, 14 Jun 2018 03:43 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलमान खान
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के लिए फैंस की दीवानगी बढ़ती जा रही है । सलमान और मेकर्स फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं । फिल्म के दो गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुका है । दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आया है ।
विज्ञापन

2 of 10
race 3
फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह और साकिब सलीम भी होंगे । फिल्म में जबरदस्त एक्शन, रोमांस और थ्रिलर होगा । खबरों की मानें तो फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन

3 of 10
रेस-3
इस फिल्म में सलमान की पसंद के हिसाब से एक्टर्स को कास्ट किया गया है । जिसमें बॉबी देओल, डेजी शाह, जैकलीन और साकिब सलीम हैं । सलमान ने इन सभी को अच्छी फीस भी दिलवाई है । हालांकि सलमान के आगे बाकी कास्ट की फीस कौड़ी के बराबर है । आइए जानते हैं...

4 of 10
साकिब सलीम
साकिब सलीम 

फिल्म में साकिब, सूरज नाम का किरदार निभा रहे हैं । इस रोल के लिए साकिब ने 1.40 करोड़ रुपए फीस ली है ।
 
विज्ञापन

5 of 10
aditya pancholi
आदित्य पंचोली

'रेस 3' में आदित्य विलेन का रोल निभा रहे हैं । इस रोल के लिए आदित्य ने 2 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं ।
विज्ञापन

6 of 10
daisy shah
डेजी शाह
फिल्म में डेजी संजना का किरदार निभा रही हैं । इससे पहले डेजी, सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में नजर आई थीं । इस फिल्म के लिए डेजी को 5.20 करोड़ रुपए फीस दी गई है ।
विज्ञापन

7 of 10
बॉबी देओल
बॉबी देओल

'रेस 3' को बॉबी की कमबैक फिल्म कहा जा रहा है । फिल्म में सलमान ने बॉबी को 'द मेन मैन' का टैग दिया है । वैसे फिल्म में बॉबी का नाम यश होगा । इस रोल के लिए बॉबी ने 7.50 करोड़ फीस ली है । हालांकि बॉबी लंबे समय बाद इतने बड़े बजट की फिल्म कर रहे हैं । उनके हिसाब से ये फीस काफी ज्यादा बताई जा रही है । लेकिन सलमान जिसे स्टार बनाने की सोच लें फिर उसकी हर तरह की मदद करते हैं ।

8 of 10
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडीस

जैकलीन फिल्म में जेसिका का किरदार निभा रही हैं । यह सलमान और जैकलीन की साथ में दूसरी फिल्म है । इस रोल के लिए जैकलीन ने 8 करोड़ रुपए फीस ली है । 

9 of 10
anil kapoor
अनिल कपूर

'रेस' की यह तीसरी फ्रेंचाइजी है । अनिल कपूर इससे पहले दोनों पार्ट में नजर आए थे । अब तीसरे पार्ट में भी उनका अहम रोल होगा । शमशेर का किरदार निभाने के लिए अनिल कपूर ने 9 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
race 3
सलमान खान

अब नंबर आता फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान का । खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए सलमान ने 60 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं । इसके अलावा फिल्म का 35 फीसदी प्रॉफिट भी सलमान के हिस्से में आएगा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें