फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान के इस अभिनेता की रोका सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा, रॉयल अंदाज में दिखे करीना-सैफ

Sun, 15 Dec 2019 09:46 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
armaan jain - फोटो : social media
कपूर खानदान में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। करीना कपूर के कजिन और अभिनेता अरमान जैन अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उससे पहले अरमान की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा कई सितारों का जमावड़ा लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
kareena, saif - फोटो : social media
मुंबई में हुए इस सेरेमनी में सभी की निगाहें करीना और सैफ पर टिकी रहीं। रॉयल अंदाज में नजर आए करीना-सैफ एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले पोज भी दिए। करीना ने इस दौरान लाल रंग का सलवार सूट पहना जबकि सैफ ने सफेद रंग का शॉर्ट कुर्ता और पैजामा कैरी किया। 
विज्ञापन

3 of 7
karishma kapoor - फोटो : social media
करिश्मा कपूर भी इस रोका सेरेमनी में पहुंचीं। उनके साथ मां बबीता कपूर और दोनों बच्चे भी थे। करिश्मा ने सफेद और गोल्डन रंग की ड्रेस पहनी थी। वहीं बबीता कपूर ने नियोन रंग का सलवार सूट कैरी किया। 

4 of 7
tara sutaria - फोटो : social media
अभिनेत्री तारा सुतारिया को इस दौरान देखा गया। सफेद और गोल्डन कलर की साड़ी में तारा खूब जच रही थीं। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था। साथ ही लाइट मेकअप किया था।
विज्ञापन

5 of 7
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ रोका सेरेमनी में पहुंचे। नीतू कपूर ने डार्क ग्रीन रंग का सलवार सूट पहना था, वहीं ऋषि कपूर ने बैंगनी रंग की शर्ट के साथ मैचिंग कोट पहना।
विज्ञापन

6 of 7
kiara advani - फोटो : social media
अभिनेत्री कियारा आडवाणी कुछ इस अंदाज में रोका सेरेमनी में शामिल हुईं। गुलाबी रंग की साड़ी में कियारा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
armaan jain - फोटो : social media
जुलाई 2019 में अरमान जैन ने गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ सगाई की थी। उस वक्त करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। बता दें कि अरमान जैन, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।

गाजियाबाद के लड़के ने दी सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- '2 घंटे में होगा धमाका'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें