फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: पाकिस्तान की रेव पार्टी में करीना कपूर का AI वीडियो वायरल, अवतार देखकर प्रशंसक बोले- हटा दो

Fri, 11 Apr 2025 10:05 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor AI Avatar: कराची की एक रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का AI से बना डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे उनके फैंस काफी नाराज हो रहे हैं और इसे डिलीट करने का मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर का AI वीडियो हुआ वायरल, फैंस नाराज - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, mr.shotbox
कराची में एक रेव पार्टी के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का एआई से बनाया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उनके प्रशंसक अपनी नाराजगी जता रहे हैं और इस वीडियो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर के इस AI वीडियो से नाराज हैं फैंस - फोटो : इंस्टाग्राम
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, करीना कपूर का यह एआई वीडियो डीजे हमजा हैरिस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें करीना का AI अवतार भीड़ के बीच नाचता दिख रहा है। वीडियो में करीना को औपचारिक कपड़ों में दिखाया गया है और बैकग्राउंड में उनकी फिल्म "कभी खुशी कभी गम" का मशहूर "पू" डायलॉग सुनाई देता है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान के फैंस इस AI वीडियो को हटाने की मांग कर रहे हैं - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है "POV आप कराची, पाकिस्तान में रेव पार्टी में हैं और करीना कपूर का AI वीडियो शुरू होता है और वह नाचने लगती हैं।" लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद भारत में करीना के फैंस ने इसे नापसंद कर रहे हैं और डीजे से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। 

4 of 5
करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना के इस एआई वीडियो से भारत में उनके फैंस काफी नाराज हैं और इस वीडियो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "ये एनीमेशन बहुत खराब है?" एक और फैन ने लिखा, "करीना देख लें, उससे पहले इसे हटा दो।" एक और फैन ने लिखा, "डांस मूव्स बहुत खराब हैं, बेबो नाराज हो जाएगी!"

यह भी पढ़ें:
Ratna Pathak: रत्ना पाठक के बच्चे पूरे दिन रहते हैं अपने कमरे में बंद, जापानी व्यक्ति की डरावनी कहानी जो...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म दायरा में नजर आएंगी करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म "दायरा" में नजर आएंगी, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आ सकते हैं। फिल्म में पृथ्वीराज एक पुलिसवाले का किरदार निभा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:
Hanuman: ओटीटी पर इन 5 फिल्मों-सीरीज में देखिए राम भक्त हनुमान की लीला, चमत्कार देख आप भी कहेंगे जय श्री राम..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें