फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl:धोखा देने पर दूसरी पत्नी ने सरेआम करण को जड़ा था चांटा, अब चार साल बड़ी बिपाशा के हैं पति

Thu, 23 Feb 2017 10:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
करण्‍ा स‌िंह ग्राेवर
पिछले साल बिपाशा बसु से शादी करने वाले करण सिंह ग्रोवर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर पहले छोटे परदे के लिए काम करते थे। लेकिन अब वो बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। करण फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म '3 देव' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के ‌इस सफर में करण के साथ कई विवाद भी जुड़े। आइए जानते हैं करण की जिंदगी से जुड़े उन विवादों के बारे में जिसमें वो हीरो से ज्यादा विलेन नजर आए।
विज्ञापन

B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी

2 of 8
करण्‍ा स‌िंह ग्राेवर
करण की बिपाशा से तीसरी शादी है। इससे पहले वो दो शादी कर चुके थे। करण की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। एक साल में ही ये शादी टूट गई और फिर करण ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। जेनिफर के साथ भी करण का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। जेनिफर से तलाक लेने के बाद करण ने करण ने बिपाशा से शादी कर ली। 
विज्ञापन

B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी

3 of 8
करण्‍ा स‌िंह ग्राेवर
करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। लेकिन करण का मन हमेशा दूसरी लड़कियों में लगा रहता था। श्रद्धा ने कई बार करण को धोखा देते हुए पकड़ा। खबर थी कि करण का अफेयर 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। 10 महीने की इस शादी में करण कभी भी श्रद्धा के लिए लॉयल नहीं रह पाए। आखिरकार श्रद्धा ने करण से डिवॉर्स लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं।

B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी

4 of 8
करण्‍ा स‌िंह ग्राेवर
श्रद्धा से तलाक लेने के बाद करण एक साथ दो लड़कियों को डेट करने लगे। एक थी उनकी कोरियोग्राफर निकोल और दूसरी थीं जेनिफर विंगेट। उस समय करण टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में जेनिफर के कोस्टार थे। करण जिस एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं उनके साथ ही दिल लगा बैठते हैं। करण ने पब्लिकली भी निकोल से प्यार करने की बात कबूल की थी। निकोल से ब्रेकअप के बाद करण ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन

B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी

5 of 8
करण्‍ा स‌िंह ग्राेवर
साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली। लेकिन करण जेनिफर के लिए भी लॉयल नहीं रह पाए। कुछ महीन बीतते ही करण ने जेनिफर को धोखा देना शुरू कर दिया। एक बार तो जेनिफर ने 'दिल मिल गए' के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया और वहीं सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद जेनिफर और करण ने एक महीने तक बात नहीं की थी।
विज्ञापन

B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी

6 of 8
करण्‍ा स‌िंह ग्राेवर
यहां तक कि दोनों अलग-अलग समय पर अपनी शूटिंग करते थे। कुछ दिन बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया। जेनिफर करण से बहुत प्यार करती थीं। इसलिए उन्होंने अपना गुस्सा शांत कर फिर से करण को अपना लिया। इसके बाद एक अवॉर्ड फंक्‍शन में जेनिफर और करण लिपलॉक करते भी नजर आए। मीडिया ने इस लिपलॉक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
विज्ञापन

B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी

7 of 8
करण्‍ा स‌िंह ग्राेवर
कुछ समय बाद करण को फिल्मों में काम मिलने लगा। उनकी पहली फिल्म 'अलोन' थी। इस‌ फिल्म में करण ने बिपाशा बसु के साथ काम किया था। फिल्म में करण और बिपाशा के कई सारे इंटीमेट सीन थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करण बिपाशा से प्यार कर बैठे। इसके चलते आए दिन करण और जेनिफर में लड़ाई होती थी। 
विज्ञापन

B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी

8 of 8
करण्‍ा स‌िंह ग्राेवर
आखिरकार साल 2016 में जेनिफर ने करण को तलाक दे दिया और अपने से 4 साल बड़ी बिपाशा बसु से शादी कर ली। इतना ही नहीं करण बेहद नखरैल भी हैं। शो के लीड होने के चलते वो हमेशा सेट पर देर से पहुंचते हैं। साथ ही कभी भी बिना किसी को बताए निकल जाते हैं। 'दिल मिल गए' के सेट पर उन्होंने कई बार ऐसा किया। उनकी गैर मौजूदगी के चलते हर बार कहानी में बदलाव करना पड़ता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें