करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु इस वक्त गोवा में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह बना रहे हैं। इस बीच ये दोनों कपल के अपने मस्ती भरे वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें लोग बार-बार देख रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बिपाशा और करण
इस वीडियो में ये दोनों कपल रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो में करण व्हाइट शर्ट और केपरी और बिपाशा सफेद कलर की नी लेंथ का कुर्ता पहने हुईं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
karan and bipasa
करण और बिपाशा दोनों अंधेरे मे लाइट्निंग्स के बीच रोमांटिक सॉन्ग पर कपल डांस करते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में करण-बिपाशा के साथ उनकी एक दोस्त शेक शेक डांस कर रही हैं।
4 of 5
karan and bipasa
इस ट्रिप पर इनके साथ दो दोस्त भी नजर आ रहे हैं, जो इस ट्रिप पर इनके साथ वहां मौजूद हैं। यहां इन सब ने मिलकर केक काटा। बता दें, करण इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं और बिपाशा उनकी तीसरी पत्नी हैं। इन दोनों की शादी 30 अप्रौल 2016 को बंगाली रीति रिवाजों के साथ हुई थी।
करण और बिपाशा आए दिन अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपने पति के साथ गोवा में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं।