फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सांपों की लड़ाई ने रोकी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग, वरुण-आलिया समेत माधुरी सुरक्षित

Wed, 02 May 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण और आलिया
बॉलीवुड सितारों से भरी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। आमतौर पर कोई फिल्म किसी स्टार की तबीयत खराब होने या फिर खराब मौसम की वजह से रुकती है लेकिन इस बार दो सांपों की लड़ाई की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 5
snake fight
फिल्म 'कलंक' के सेट पर अचानक दो सांप लड़ाई करते हुए दिआई दिए। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए, जिसकी वजह से डायरेक्टर अभिषेक वर्मन ने फिल्म की शूटिंग  बीच में रोक दी। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों सांपों को जंगल में छोड़कर शूटिंग फिर शुरू कर दी गई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
varun, alia and madhuri
'कलंक' में में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य रोल में दिखाई देंगे। इसमें से वरुण, आलिया, माधुरी के अलावा कुणाल ने शूटिंग शुरू कर दी है।

4 of 5
karan johar
बताया जा रहा है कि यह फिल्म करण जौहर के लिए काफी खास है क्योंकि इसे उनके पिता बनाना चाहते थे। शूटिंग के लिए  45 दिनों का शेड्यूल तय किया गया है। इसके लिए आगे से ऐसी किसी वजह से शूटिंग में देरी न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay and madhuri
इस पीरियड फिल्म में 21 सालों के बाद एक बार फिर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉलिवुड में वापसी करने जा रही है। जो दर्शक के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें